Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने किया डौण्डीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

मरीजों से सीधे संवाद कर जानी व्यवस्थाएं, बेहतर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश; सीईओ सुनील चंद्रवंशी व सीएमएचओ डॉ. जे.एल. उइके रहे मौजूद

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 16 जुलाई 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहारा प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपस्थित लोगों एवं मरीजों से बातचीत कर अस्पताल के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज कराने हेतु आने वाले सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल के पंजीयन कक्ष, ओपीडी कक्ष के अलावा दवा वितरण केन्द्र एवं एनसीडी क्लिनिक आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंजीयन कक्ष में पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी से पंजीयक कक्ष में किए जा रहे आॅनलाईन एवं आॅफलाईन पंजीयन कार्य के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने दवाई वितरण कक्ष में पहुँचकर अस्पताल के दवाखाने में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के उपलब्धता एवं वितरण आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक कक्ष में पहुँचकर मौके पर उपस्थित चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। 

 

–00–

Related Articles

Back to top button