Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को करेंगे बालोद रेलवे स्टेशन के आधुनिक स्वरूप का लोकार्पण
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बालोद रेलवे स्टेशन राष्ट्र को होगा समर्पित, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा भव्य कार्यक्रम; यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 16 जुलाई 2026
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को दोपहर 02 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण एवं राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बालोद रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण किया जाएगा, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। पुनर्विकास के पश्चात बालोद स्टेशन अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।













