भिलाई में रथ खींचते समय गिरे श्रद्धालु:रायपुर के गली-मोहल्लों में बच्चों ने निकाली रथयात्रा, बारिश के बीच छाता लेकर शामिल हुए भक्त
By Dinesh chourasiya
रायपुर समेत प्रदेशभर के प्रमुख जगन्नाथ मंदिरों से रथयात्राएं निकाली जा रही हैं। रायपुर के अवंति विहार-गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु के रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाकर ‘छेरापहरा’ की रस्म निभाई। शहर के कई मोहल्लों में छोटे छोटे बच्चों ने भी रथ यात्रा निकाली।







बिलासपुर में ओडिशा के पुरी की तर्ज पर भगवान रथ पर सवार होकर निकले। भिलाई में रथ खींचने के दौरान कुछ श्रद्धालु गिर गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, बाद में सभी श्रद्धालु संभल गए और रथयात्रा आगे बढ़ी।
केशकाल में लगातार बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छाता लेकर यात्रा में शामिल हुए। बीजापुर में CRPF के जवानों ने रथयात्रा निकाली। जगदलपुर में महाप्रभु को बांस से बनी तुपकी से सलामी दी गई।









रायपुर के लाखे नगर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथ खींचते समय कुछ श्रद्धालुओं का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, वे समय रहते संभल गए और बाल-बाल गिरने से बच गए। घटना के बावजूद रथयात्रा बिना किसी बाधा के आगे बढ़ती रही और श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल रहे।








