Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:खुर्सीपार से शॉप हटाने की मांग, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

By Dinesh chourasiya

खुर्सीपार में शराब दुकान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग - Dainik Bhaskar

भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दुकान के सामने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं ने शराबियों पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि शराब दुकान की वजह से क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। नशे में धुत लोग आए दिन महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि नशेड़ी घरों के सामने बीयर और शराब की बोतलें फोड़ते हैं, जिससे मोहल्ले में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

शिवनेता नेता आकाश सिंह राजपूत

प्रशासन से कई बार की गई थी शिकायत

शिवसेना नेताओं ने जानकारी दी कि शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

स्थानीय महिलाओं ने बताई समस्या

वार्डवासियों की एक ही मांग: शराब दुकान हटे

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल शराब दुकान को हटाने की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बहाल हो सके। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो मजबूरन उन्हें जमीन पर व्यापक जन आंदोलन शुरू करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button