छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक एक घर में जा घुसी-गनीमत रही उस समय कोई नहीं था वहां

By Dinesh chourasiya

निपनिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक घर में जा घुसी। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि घर को तोड़ते हुए आगे निकल गई। हादसे से घबराया चालक मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। घटना को देख गांव के लोग दौड़ पड़े और देखा कि घर क्षतिग्रस्त हो गया है। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार घटना में क्षतिग्रस्त हुआ घर शांति पटेल नामक महिला का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। हम आपको बता दें कि इसके पहले भी इस सड़क पर कई हादसे सामने आये हैं वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button