Uncategorized

CG में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्यवाही, 6 ट्रक जब्त..

By Dinesh chourasiya

महासमुंद : जिले के तुमगांव में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 हाइवा ट्रकों को जब्त किया है। ये सभी ट्रक अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे।

पुलिस ने इनमें से 5 हाइवा ट्रकों को सिरपुर पेट्रोल पंप के पास और 1 ट्रक को गढ़सिवनी के पास से पकड़ा है। मामले को आगे की जांच के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सभी ट्रक बलौदाबाजार जिले के बल्दाकछार से रेत लेकर आ रहे थे।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन ट्रकों को जब्त किया और अब खनिज विभाग द्वारा आगे की जांच और प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रदेश भर में अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार अभियान चला रहा है। विभाग अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्रिय है और इस दिशा में कार्रवाई कर रहा है।

ऐसे वाहनों को जब्त किया जा रहा है जो अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे हैं, और उन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन पर प्रशासन की यह मुहिम आने वाले समय में भी जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button