दुर्ग में चोरी करने वाले 06 आरोपी दबोचे गए , चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ा गया; 03 नाबालिक भी शामिल मोटर पम्प, वाइब्रेटर, हाइड्रोलिक जैक, एल्युमिनियम केबल, लोहे का स्क्रैप सहित चोरी की सामग्री बरामद की गई।
By Dinesh Chourasiya








दिनांक 28.09.2026 की रात्रि ग्राम समोदा स्थित गोदाम में चोरी की घटना के दौरान प्रार्थी द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करने पर लोहे के पाइप से चोट पहुंचाई गई। चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए आरोपियों की पहचान कर चोरी की सामग्री बरामद की।
प्रार्थी विमल कुमार ताम्रकार, उम्र 52 वर्ष, निवासी तमेर पारा, किला दुर्ग द्वारा दिनांक 29.09.2026 को चौकी जेवरा सिरसा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम समोदा नदी रोड स्थित उनके खेत के गोदाम में सिविल ठेकेदारी से संबंधित सामग्री रखी थी। दिनांक 28.09.2026 की रात्रि लगभग 11:38 बजे मोबाइल के माध्यम से गोदाम के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर वे अपने निवास दुर्ग से ग्राम समोदा स्थित गोदाम पहुंचे।
रात्रि लगभग 12:25 बजे गोदाम पहुंचने पर कुछ व्यक्ति सामान चोरी कर ले जाते दिखाई दिए। उन्हें पकड़ने का प्रयास करने पर एक आरोपी द्वारा लोहे के पाइप से प्रार्थी के बाएं पैर के घुटने के नीचे चोट पहुंचाई गई। आरोपीगण गोदाम से विभिन्न निर्माण सामग्री चोरी कर फरार हो गए।




रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 853/2026, धारा 307, 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान नामजद आरोपी लोकेश चन्द्राकर एवं भगवंत देशमुख को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई तथा चोरी की सामग्री को कबाड़ी के पास बेचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा आरोपियों एवं चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी से चोरी की सामग्री तथा बिक्री से प्राप्त रकम बरामद कर जप्त की गई। प्रकरण में कुल 06 आरोपियों को दिनांक 30.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 03 विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में आरोपी वासु निषाद एवं गिरवर यादव घटना दिनांक से फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
आरोपी का नाम
1. लोकेश चन्द्राकर, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी ग्राम समोदा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
2. भगवंत देशमुख, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम समोदा, गौरा चौरा के पास, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
3. ताकेश देशमुख, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भेंगारी, गुण्डेडा, जिला बालोद, वर्तमान पता नरेन्द्र किराना स्टोर्स, गांधी चौक के पास, ग्राम समोदा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
4. योगेश निषाद उर्फ बाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम समोदा, पंचायत भवन के सामने, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
5. पिलेश्वर उर्फ प्रवीण देशमुख, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी ग्राम समोदा, लीम चौरा के पास, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
6. अनुप मिश्रा उर्फ राजू, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसाखुर्द, दईहान के पास, मंच के पास, देवार पारा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
विधि से संघर्षरत बालक
प्रकरण में 03 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जप्त सामग्री
1. 7.5 एचपी थ्री-फेस मोटर पम्प।
2. 1 एचपी सिंगल-फेस कांक्रीट वाइब्रेटर।
3. 3.5 टन क्षमता का 01 हाइड्रोलिक जैक।
4. 6 टन क्षमता के 02 हाइड्रोलिक जैक।
5. 2 टन क्षमता का 01 प्लेट वाइब्रेटर।
6. 150 एमएम बेंड पाइप, कांक्रीट पम्प का।
7. लगभग 40 किलोग्राम एल्युमिनियम अर्थिंग केबल।
8. लगभग 30 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप।
9. एमएस पाइप का लगभग 20 मीटर टुकड़ा।
10. नट-बोल्ट।
11. घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप।
12. चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल।
13. चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त रकम में से कुल 1,000 रुपये।




