Uncategorized

भिलाई स्टील प्लांट में 120  कॉपर वायर चोरी के मामले में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 02 आरोपियों से 160 किलो कॉपर वायर बरामद

By Dinesh chourasiya

दिनांक 13.08.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि लगभग 11.00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कुछ व्यक्ति कॉपर वायर चोरी कर ले जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात टीम द्वारा कुछ आरोपियों को चोरी के सामान सहित पकड़ा गया था।

रिपोर्ट के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोरातराई में दबिश देकर पूर्व में आरोपी घनश्याम मण्डावी सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती 40,000 रुपये एवं चाइना कंपनी का 01 स्मार्ट फोन कीमती 7,000 रुपये, कुल जुमला 47,000 रुपये की सामग्री जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2026 को आरोपी निखिल कुमार साहू एवं किशन ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम

1. निखिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. किशन ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

Related Articles

Back to top button