Uncategorized

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में ट्रैक्टर चालक की हत्या:इलाज के दौरान तोड़ा दम; डबरापारा में दो पक्षों के विवाद में घायल युवक की भी चार दिन बाद मौत

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में लगातार हत्या, चाकूबाजी के मामले सामने आ रहे है। कानून व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को दुर्ग के जामुल में फिर से एक हत्या का मामला सामने आया है। मामला जामुल थाना क्षेत्र के नारधा बस्ती का है, जहां मामूली विवाद के बाद एक ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले को हत्या में बदलते हुए आरोपी पर नई धाराएं जोड़ दी हैं।

नारधा बस्ती में रहने वाले 36 वर्षीय भीषम गायकवाड मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से बाहर थे। इसी दौरान उनका जामुल निवासी 40 वर्षीय अरविंद चतुर्वेदी उर्फ लोमन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने भीषम पर चाकू से हमला कर दिया।

कुम्हारी के अस्पताल में चल रहा था इलाज हमले में गंभीर रूप से घायल भीषम को वारदात के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत कुम्हारी के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। भीषम ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी अरविंद चतुर्वेदी उर्फ लोमन को हिरासत में ले लिया है। अब घायल की मौत होने के बाद पुलिस ने उसी मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।

डबरापारा में हुई मारपीट में युवक की मौत, सुबह दुर्ग में मिली लाश दुर्ग जिले में एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता की सरेराह हत्या और लूट का मामला सामने आया था। इससे पहले 2 अगस्त को कुम्हारी थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी को चरित्र शंका की वजह से मौत के घाट उतार दिया। आज जामुल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। वहीं 28 जुलाई को दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। भिलाई -3 थाने में दर्ज मामले में अब हत्या की धारा जोड़ी गई है। वहीं आज सुबह-सुबह दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आ पाई

Related Articles

Back to top button