दुर्ग के अंजोरा में ढाबा बंद नहीं किया तो घर में घुसकर तोड़फोड़:5 युवकों ने दी जान से मारने की धमकी, लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया
By Dinesh chourasiya

दुर्ग के अंजोरा इलाके में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर पांच युवकों ने एक व्यक्ति को पहले फोन पर धमकाया और इसके बाद उसके किराए के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने घर के बाहर रखे सामान और लाइटिंग में नुकसान पहुंचाया। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने के बाद पुलगांव थाना और अंजोरा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।








घटना 14 सितंबर की रात अंजोरा में काली मंदिर के पास की है। पुलिस के मुताबिक, ढाबा संचालक के मोबाइल पर सनी उर्फ चेतन खन्ना और उसके साथियों ने लगातार फोन किया। फोन पर ढाबा बंद करने के लिए दबाव बनाया गया और धमकाया गया। इसके कुछ देर बाद सभी आरोपी एक साथ पीड़ित के किराए के मकान में पहुंच गए। आरोपियों ने कथित तौर पर जबरन घर में प्रवेश किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार घर में घुसने के बाद आरोपियों ने बाहर रखे सामान और लाइटिंग में तोड़फोड़ की। इस दौरान मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मुखबिर और पीड़ित से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की और पांचों को पकड़ लिया।




गिरफ्तार आरोपियों में पुलगांव निवासी सनी उर्फ चेतन खन्ना (33), धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी (29) और चंद्रप्रकाश खन्ना उर्फ मनी (31) शामिल हैं। तीनों एक ही परिवार से बताए गए हैं और उनके पिता का नाम स्वर्गीय अनिल खन्ना है। इनके अलावा रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र निवासी गणेश साहू (22) और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी नीरें सुबह (26) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार नीरें सुबह का वर्तमान पता खन्ना ढाबा, जोड़ा बताया गया ह





