Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीति
Trending

बालोद बस स्टैंड को जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे उपस्थित

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 10 जुलाई। बरसात के दौरान वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे बालोद बस स्टैंड क्षेत्र को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नाली निर्माण परियोजना का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन एवं कार्यारंभ समारोह में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, नगर पालिका के पार्षद, एल्डरमेन, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या में कमी आएगी और आम नागरिकों, व्यापारियों तथा यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button