Uncategorized

CG के बतरा डैम में नाव पलटने से 3 की मौत:34 घंटे बाद तीसरे युवक का भी शव मिला; मछली पकड़ने के दौरान हादसा

By Dinesh chourasiya

सूरजपुर के बतरा डैम में नाव पलटने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है, जिनका 34 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद आज (बुधवार) सुबह तीसरा और आखिरी शव बरामद कर लिया गया है, जबकि कल (मंगलवार) दो लोगों की लाशें निकाल ली गई थीं।

हादसा सोमवार रात करीब 2 बजे हुआ जब डैम में बैन के बावजूद 9 ग्रामीण चोरी-छिपे नाव से मछली पकड़ने गए थे और अचानक बैलेंस बिगड़ने से नाव पानी में पलट गई। इस दौरान 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे लेकिन 3 लोग गहरे पानी में डूब गए, जिनकी तलाश के लिए डीडीआरएफ की टीम लगातार लगी हुई थी।

यह पूरी घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है और सभी मृत ग्रामीण ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के रहने वाले थे, जहां इस हादसे के बाद से मातम पसरा हुआ है।

बुधवार को लापता कंवल साय का शव बरामद किया गया।

बैलेंस बिगड़ने से पलटी नाव

घटना सोमवार रात 2 बजे की है। एक नाव पर सवार होकर 9 ग्रामीण मछली पकड़ने निकले थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई, जिसके बाद 6 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। 3 ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और पानी में बह गए। अगले दिन सुबह रेस्क्यू के दौरान 2 लोगों का शव बरामद कर लिया गया था।

डैम में मछली पकड़ने पर बैन

बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे

Related Articles

Back to top button