उपसरपंच पर बरसे डंडे, CCTV में कैद वारदात:पाटन के सांकरा पंचायत भवन में पंच ने किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला
By Dinesh Chourasiya
दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में उपसरपंच पर पंचायत सदस्य द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत भवन के भीतर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







जानकारी के अनुसार, घटना 11 जून 2026 की है। ग्राम पंचायत सांकरा के उपसरपंच रामशरण बंधे (54) पंचायत सचिव ईश्वर निषाद के साथ कार्यालय में ग्राम विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पंच तुलाराम सिंगौर वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया।

पीठ और हाथ में आई चोट




हमले में उपसरपंच रामशरण बंधे की बाईं पीठ और हाथ की एक उंगली में चोट आई। घटना के बाद पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई।
कर्मचारियों की सतर्कता से टली बड़ी घटना
घटना के समय पंचायत कार्यालय में मौजूद चपरासी संजय डहरिया और सचिव ईश्वर निषाद ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य द्वार बंद कर दिया। इससे आरोपी आगे हमला नहीं कर सका। बाद में सचिव ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
चुनावी रंजिश का आरोप
उपसरपंच रामशरण बंधे ने आरोप लगाया है कि हाल ही में हुए जनपद सदस्य उपचुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका थी, जिससे आरोपी पक्ष नाराज था। उनका कहना है कि चुनाव में मिली हार की रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।
CCTV फुटेज बना अहम सबूत सबूत
घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है और मामले से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएग




