छत्तीसगढ़

राजधानी के एक्सप्रेस वे पर लूट, कारोबारी के मैनेजर की आंखों में मिर्ची झोंककर ले उड़े 85 हजार

रायपुर। राजधानी में बीती रात लूट की बड़ी वारदात हो गई। यहां के एक कारोबारी के मैनेजर से एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारी 85 हजार रुपए कैश लेकर जा रहा था इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट करने के बाद आंखों में मिर्ची झोंककर 85 हजार रुपए लेकर भाग गए। इस मामले में देर रात सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायत में बताया गया कि शहर के एक कोल्ड स्टोरेज कारोबारी के मैनेजर रमाकांत सोनी देर रात काम खत्म करने के बाद 85 हजार रुपए बैग में रखकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद उससे मारपीट की और आंख में मिर्च पाउडर डालकर बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button