Uncategorized
दुर्ग रायपुर ,बिलासपुर में बरसे बादल:छत्तीसगढ़ में 4 दिन मौसम खराब, गरज-चमक, बिजली गिरने का खतरा,
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम रायपुर में तेज बारिश हुई। बिलासपुर में भी दोपहर अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ अंधड़ और गरज चमक के साथ पानी गिरा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।







मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 16 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
एमपी से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन और बंगाल में साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से ऐसी स्थिति बन रही है। वहीं अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी बारिश और तेज हवाओं के बीच गर्मी का असर भी बना रहेगा।









