तमिलनाडु में विजय सरकार की विजय फ्लोर टेस्ट में पास:118 वोट चाहिए थे, 144 मिले; AIADMK के 25 बागी विधायक साथ आए, DMK का वॉकआउट
By Dinesh chourasiya
तमिलनाडु विधानसभा में विजय की TVK सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का समर्थन किया।







TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। AIADMK के 47 विधायक हैं। 22 ने TVK सरकार का विरोध किया। फ्लोर टेस्ट में 59 विधायकों वाली DMK ने वॉकआउट कर दिया। सदन मे मौजूद PMK के 4 और BJP के एक विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।
फ्लोर टेस्ट का गणित




सदन के कुल विधायक- 234
जरूरी बहुमत- 118
वॉकआउट करने वाले- 59 DMK+1 DMDK
सदन में मौजूद थे- 171 विधायक
वोटिंग में शामिल नहीं हुए- 5 (4 PMK और 1 BJP)
TVK सरकार के समर्थन में वोट- 144 (105 TVK, 5 कांग्रेस, 2 CPI, 2 CPIM, 2 VCK, 2 IUML, 25 AIADMK के बागी, 1 निर्दलीय)
TVK सरकार के विपक्ष में वोट- 22
3 वोट गणित में शामिल नहीं
1. विजय त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से यानी 2 सीटें जीते थे। सीएम बनने के बाद पेरम्बूर से इस्तीफा दे दिया। त्रिची ईस्ट पर उप-चुनाव होंगे।
2. तिरुपत्तूर के विधायक श्रीनिवासा सेतुपति एक वोट से जीते थे। मामला मद्रास हाईकोर्ट में होने की वजह से उन्हें वोट डालने के लिए मंजूरी नहीं मिली।
3. विजय ने जे सीडी प्रभाकर को स्पीकर बनाया है। वे भी फ्लोर टेस्ट में वोटिंग नहीं कर सकते थे।
AIADMK में फूट पड़ी
क्रॉस वोटिंग के साथ ही AIADMK में फूट भी पड़ गई है। पार्टी दो धड़ों पलानीस्वीमी और सीवी षणमुगम में बंट गई है। सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने विजय की AIADMK के बागी विधायकों से मुलाकात पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि यह मुलाकात बदलाव है या सौदेबाजी। क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है। TVK सरकार को इंस्टाग्राम Reel के जरिए नहीं, बल्कि Real गवर्नेंस करनी चाहिए।
इस पर सीएम विजय ने कहा हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी।

कांग्रेस समर्थन देने TVK ऑफिस आई, विजय लेफ्ट के दफ्तर गए;
4 मई: रिजल्ट में TVK 108 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए, जिसमें विजय की पार्टी ने कुल 234 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं। DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिलीं। छोटे-छोटे दल और अन्य को 20 सीटें मिलीं। सरकार बनाने के लिए 118 का बहुमत किसी को नहीं मिला।
5 मई: कांग्रेस का समर्थन, विधायक 113 हुए
कांग्रेस ने DMK से गठबंधन तोड़कर TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस नेताओं ने TVK के दफ्तर पहुंचकर विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इस तरह विधायकों की संख्या 113 हो गई। लेकिन अब भी बहुमत से 5 विधायकों की संख्या कम थी।





