देश-विदेश

साढ़े तीन सौ साल पुराने डूबे जहाज से मिला स्पेपन के राजा का बहुमूल्य खजाना

मैड्रिड । स्‍पेन में खोजकर्ताओं की एक टीम को एक पुराने, टूटे-फूटे जहाज में बहुमूल्य खजाना मिला है। ये खजाना सैकड़ों साल पुराना था लेकिन इसकी कीमती इतनी बताई जा रही है कि ये किसी इंसान तो क्‍या किसी छोटे से देश की किस्‍मत बदल सकता है। शोधकर्ताओं की टीम को एक डूबी हुई स्‍पेनिश शिप में 350 साल पुराना खजाना मिला है जो समुद्री यात्राओं पर निकले राजाओं का करार दिया जा रहा है। इस खजाने में पुराने सिक्‍के, कीमती पत्‍थर और रत्‍न हैं, जिनकी कीमत लाखों डॉलर में है।

स्‍पेन के जहाज द नुएस्ट्रा सेनोरा डे लास माराविलासी जहाज पर ये खजाना मिला है। इस जहाज का अंग्रेजी अनुवाद है- अवर लेडी ऑफ वंडर्स और जब जब नाम में ही चमत्‍कार लगा हो तो फिर असलियत तो वैसी ही होगी। ये जहाज सन् 1656 में उस समय डूब गया था जब ये एक नाव से टकरा गया था। इसके बाद जहाज मूंगे की एक दीवार से जा टकराया और बहामास के करीब डूब गया। शोधकर्ताओं  के मुताबिक ये जहाज जो खजाना लेकर जा रहा था, वो दरअसल किंग फिलिप चतुर्थ के लिए रिजर्व टैक्‍स के तौर पर था।

जहाज क्‍यूबा से स्‍पेन के सेविली जा रहा था। जो जहाज डूबा वो 891 टन का था और इस पर कार्गो भी लदा हुआ था। इस जहाज को दूसरे जहाज से खजाना लेकर जाना था। वो जहाज भी इस घटना से दो साल पहले डूब चुका था। कई बार ऐसी खबरें पहले भी आई हैं कि जहाज पर लदे कार्गो को हासिल करने की कोई कोशिशें की गई हैं। साल 1650 से 1990 तक 3.5 मिलियन आइटम्‍स रिकवर किए जा चुके हैं। ये जानकारी पुराने जहाजों की खोज करने वाली एजेंसी एलन एक्‍सप्‍लोरेशन की तरफ से दी गई है।

साल 2020 से एलन दो साल तक जहाजों की खोज में लगा रहा। जो खजाना हाथ लगा है उसे इस महीने बहामास मैरिटाइम म्‍यूजियम में रखा जाएगा। इस तरह के खजाने को रिमोट सेंसिग टेक्‍नोलॉजी की मदद से तलाशा जाता है। इसके लिए सोनार और मैग्‍नेटोमीटर्स का प्रयोग किया जाता है। एलन की तरफ से 13 किलोमीटर तक की दूरी पर फैले मलबे को तलाशा जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button