
कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
बसना : बसना के सीटी ग्राउण्ड के पास कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गयी. वहीँ एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बंसुला निवासी विरेन्द्र पाडे 16 जुलाई को दोपहर करीब 12:45 बजे अपने दोस्त करन गोस्वामी के साथ घरेलू काम से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 9016 से बसना की ओर जा रहे थे.







दोपहर करीबन 01:10 बजे सीटी ग्राउण्ड बसना के पास पहुंचे थे तभी बसना की ओर से विपरित दिशा में आ रही कार क्रमांक CG06 GR 8100 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर विरेन्द्र पाडे के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे वीरेंद्र और उसका दोस्त करन गोस्वामी नीचे जमीन पर गिर गये.
हादसे में विरेन्द्र पाडे को गम्भीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी. वहीँ करन गोस्वामी के सिर में चोट आई है उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.




