Uncategorized

भिलाई में अवैध गांजा के साथ मां बेटे पकड़ाए  3 किलो गांजा जब्त 

By Dinesh chourasiya

दिनांक 21.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी नंदनी धुर्वे के कब्जे से एक थैले में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजन 1.780 किलोग्राम कीमती लगभग 90,000 रुपये जप्त किया गया।

साथ ही विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 1.150 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 55,000 रुपये, एक नग मोबाइल फोन एवं नगदी 300 रुपये जप्त किया गया। पूछताछ में बालक द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा उसकी मां द्वारा बिक्री हेतु दिया जाता था, जिससे प्राप्त राशि आरोपी को दी जाती थी।

इस संबंध में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 560/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 77, 78 जेजे एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

▪️ आरोपी का नाम :

1. नंदनी धुर्वे, उम्र 37 वर्ष, निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग

2. विधि से संघर्षरत बालक

▪️ जप्त सामग्री :

1. गांजा कुल वजन 2.930 किलोग्राम

2. एक नग मोबाइल फोन

3. नगदी 300 रुपये

 

Related Articles

Back to top button