Uncategorized

भिलाई कैम्प 1 में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को रंगे हाथ दबोचा  आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी राशि एवं मोबाइल जप्त 

By Dinesh chourasiya

भिलाई क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  छावनी क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श नगर कैम्प 01 स्थित सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी के माध्यम से अंकों पर रुपए लेकर दांव लगाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी नौसाद अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर कैम्प 01, गोरखनाथ मंदिर के पास, थाना छावनी जिला दुर्ग को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. नौसाद अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर कैम्प 01, गोरखनाथ मंदिर के पास, थाना छावनी जिला दुर्ग

1. 11 नग सट्टा पर्ची

2. एक मोबाइल

3. नगदी रकम 1000 रुपये (कुल कीमती लगभग 2000 रुपये)

 

Related Articles

Back to top button