भिलाई कैम्प 2 में कैरम सेंटर में विवाद के दौरान हत्या के प्रयास के मामला में चौथा आरोपी गिरफ्तार कैरम सेंटर में सिगरेट मांगने को लेकर विवाद उत्पन्न होने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया गया-
By Dinesh chourasiya

दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी मोह. वसी निवासी भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अयाज अहमद सिद्धिकी के कैरम सेंटर, बड़ी मस्जिद के पास अहमद नगर कैम्प-02 भिलाई में बैठा था। उसी दौरान आरोपी द्वारा सिगरेट मांगने की बात पर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी का गला दबाया गया तथा धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुंचाई गई।







रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 296, 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
▪️ आरोपी का नाम :
1. शेख इमरान, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी इमामबाड़ा कसाई मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग




▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में प्रयुक्त धारदार वस्तु (जप्ती की कार्यवाही प्रचलित)




