दुर्ग पुलिस ने रील बाज़ की हेकड़ी निकाली उतई थाना परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया 02 आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya








दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा थाना उतई परिसर में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया था।
मामले की जांच में पाया गया कि उक्त वीडियो थाना परिसर के अंदर बनाया गया था, जिससे प्रशासनिक परिसर की गरिमा प्रभावित हुई। तत्पश्चात थाना उतई पुलिस द्वारा वीडियो में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।




जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपियों में से एक के विरुद्ध पूर्व में थाना नेवई में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 66-141/2026 धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया उप
▪️ आरोपी का नाम :
1. हुकेश उर्फ हुक्का साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा मरौदा, थाना नेवई जिला दुर्ग
2. कनक चतुर्वेदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा मरौदा, थाना नेवई जिला दुर्ग




