Uncategorized

भिलाई के सेक्टर 6 में राह चलती महिला से मंगलसूत्र छीनकर भागा CSP की टीम ने दबोचा 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में रविवार शाम 65 साल की महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई। महिला सेक्टर-6 ए मार्केट से दवा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और अचानक उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगा।

इस बीच पेट्रोलिंग पर निकले भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने अपनी टीम के साथ युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को पहले हिरासत में लिया गया। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने युवक से मंगलसूत्र बरामद किया।

दवा लेकर लौट रही थी महिला

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रमीला दवाइयां लेकर सेक्टर 6 सड़क 17 स्थित अपने घर जा रही थी। शाम करीब 7:45 बजे एक युवक उनके पास आया और सड़क 17 का रास्ता पूछने लगा। महिला जैसे ही उसे रास्ता बताने लगी, युवक ने अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच लिया और सेंट्रल एवेन्यू की तरफ भागने लगा।

महिला ने शोर मचाया, तुरंत रूकी पुलिस की गाड़ी

महिला ने तुरंत शोर मचाया तो आसपास के लोग सतर्क हो गए, उसी समय वहां से गुजर रहे सीएसपी भिलाई नगर और थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम ने स्थिति को समझते हुए तुरंत गाड़ी रोका। मामले को सुनते हुए तत्काल युवक का पीछा किया। आम लोगों ने भी पुलिस का साथ दिया और कुछ दूरी पर आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

पुलिस ने भेजा जेल

पकड़े जाने के बाद युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम हर्ष चंद्राकर (22) निवासी संगम चौक खुर्सीपार बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से महिला का छीना हुआ सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 304(2) बीए

Related Articles

Back to top button