Uncategorized

भिलाई में ऑनलाइन मैच सट्टा खिलाते 03 गिरफ्तार, वाहन एवं मोबाइल जप्त IPL मैचों पर “BET BHAI 9” लिंक से सट्टा संचालन का खुलासा* 03 मोबाइल फोन, क्रेटा कार एवं स्कूटी जप्त

By Dinesh chourasiya

दिनांक 05.04.2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेदामारा, नहर किनारे मैदान में कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा (जुआ) खेल रहे हैं। सूचना पर थाना जामुल एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर 03 व्यक्तियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “BET BHAI 9” के माध्यम से IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर क्रेटा कार एवं स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालन किया जा रहा था।

मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 5, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन के परीक्षण पर लगभग ₹2,50,000 से ₹3,00,000 तक का ऑनलाइन लेनदेन पाया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है

▪️ आरोपी का नाम :

1. डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी मठपारा, जामुल
2. कुलेश्वर पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी खेदामारा, जामुल
3. दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी, उम्र 23 वर्ष, निवासी गणेश नगर, जामुल

▪️ जप्त सामग्री :

1. 03 नग मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max, Motorola एवं अन्य)
2. 01 क्रेटा कार क्रमांक CG07BF5311 (कीमत लगभग ₹3,00,000)
3. 01 स्कूटी मेस्ट्रो क्रमांक CG07CG7551 (कीमत लगभग ₹30,000)
कुल जप्ती लगभग ₹4,06,000

 

Related Articles

Back to top button