Uncategorized

भिलाई खुर्सीपार में चाकू  दिखाकर।युवक से  मारपीट करने वाले  दो आरोपी गिरफ्तार ▪️*आरोपियों के कब्जे से धारदार  चाकू जप्त ▪️ *आर्म्स एक्ट में भेजे गए जेल

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी प्रिंस कुमार सिंह, निवासी खुर्सीपार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई तथा धारदार हथियार दिखाकर डराया-धमकाया गया।

प्रकरण में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपीगण को चिन्हित कर दिनांक 06.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय जेएमएफसी दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटनास्थल :
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, पड़ा प्राइड के पीछे, खुर्सीपार, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. नागेश उर्फ तेजेश्वर राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार

2. बी. सागर, उम्र 24 वर्ष, निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार

 

जप्त

1. एक धारदार हथियार

 

Related Articles

Back to top button