Uncategorized

भिलाई के बैकुंड धाम के पास अवैध गांजा  बेचते – दो आरोपी गिरफ्तार ▪️ *03 किलो 472 ग्राम गांजा एवं नगदी 1660 रुपये जप्त*

By Dinesh chourasiya

 


दिनांक 31.03.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत बैकुण्ठ धाम, दशहरा मैदान मंच के पास कैम्प 02 भिलाई में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान एक पुरुष एवं एक महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम एस बोस एवं एस शीतल निवासी कैम्प 01 भिलाई बताया। आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे प्लास्टिक पैकेट में कुल 03 किलो 472 ग्राम गांजा तथा नगदी 1660 रुपये बरामद किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 20(B) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. एस बोस, निवासी कैम्प 01 भिलाई
2. एस शीतल, निवासी कैम्प 01 भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. मादक पदार्थ गांजा 03 किलो 472 ग्राम (कीमत लगभग 1,73,600 रुपये)
2. नगदी 1660 रुपये

 

Related Articles

Back to top button