Uncategorized

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को कुल्हाड़ी से काटा:घर में मिली खून से सनी लाशें; खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मारा।

मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया है। घटना से पहले परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, चित्रा आरोपी की सौतेली बेटी थी। लता साहू ने 4 साल पहले गुलाब से दूसरी शादी की थी।

बेटी चित्रा का सिर बुरी तरह से कुचलाया था।
पत्नी की लाश खून से लथपथ उल्टी पड़ी थी।

4 साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मामले की जांच जारी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ के बाद हत्या के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर घटना की जानकारी मीडिया को देगी।

Related Articles

Back to top button