भिलाई में महिला दिवस पर 22 हजार घरेलू कामकाजी महिलाओं को विधायक रिकेश सेन ने किया सम्मानित 22 हजार घरेलू कामकाजी महिलाओं को बांटे गिफ्ट
By Dinesh chourasiya
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भिलाई के शांति नगर दशहरा मैदान में एक बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की उन महिलाओं का सम्मान किया, जो घरों में काम-काज करती हैं या मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं।








कार्यक्रम में भिलाई और आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं। मैदान में दोपहर 3 बजे से आयोजन की शुरुआत हुई। मैदान में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। मंच से विधायक रिकेश सेन ने इन महिलाओं को समाज की असली ताकत बताते हुए उनका सम्मान किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इन महिलाओं की मेहनत नहीं देती दिखाई – विधायक विधायक ने कहा कि घरों में काम करने वाली और मजदूरी करने वाली महिलाओं की मेहनत अक्सर लोगों को दिखाई नहीं देती, लेकिन यही महिलाएं अपने परिवार और समाज को मजबूती देती हैं। ऐसे में उनका सम्मान होना जरूरी है। इस दौरान विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं के लिए सरकार और क्षेत्र स्तर पर शुरू की गई योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए और नई योजनाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।





विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं भी सम्मानित महिला दिवस के इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से कई महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें वे महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम किया है और अपने दम पर पहचान बनाई है। महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को विधायक की ओर से गिफ्ट भी दिए गए। गिफ्ट मिलने के बाद महिलाओं ने खुशी जताई और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।




