Uncategorized

भिलाई में टी-20 फाइनल का क्रेज:जगह-जगह प्रोजेक्टर पर दिखाया जा रहा भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबला, 

By Dinesh chourasiya

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 फाइनल मुकाबले को लेकर दुर्ग-भिलाई में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बड़े प्रोजेक्टर लगाकर मैच का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले ही दर्शकों की भारी भीड़ मैदानों में पहुंचने लगी, जिससे पूरे इलाके में क्रिकेट का माहौल बन गया।

भिलाई में शांतिनगर दशहरा मैदान, कैंप-2 और सेक्टर-5 में बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाकर लोगों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की गई है। वहीं दुर्ग में गांधी चौक और सदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी प्रोजेक्टर के जरिए मैच दिखाया जा रहा है। आयोजकों ने दर्शकों के बैठने और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि क्रिकेट प्रेमी आराम से फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकें।

दोस्तों का ग्रुप पहुंच रहा मैच देखने मैच को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मैदानों में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह तिरंगा झंडा लहराते और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते क्रिकेट फैंस नजर आ रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि फाइनल मुकाबले के रोमांच को देखते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एक साथ मैच का आनंद ले सकें। जैसे-जैसे मैच का समय करीब आता गया, वैसे-वैसे मैदानों में दर्शकों की भीड़ भी बढ़ती गई।

अभिषेक शर्मा से प्रदर्शन की उम्मीद क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि आज अभिषेक शर्मा और बुमराह से काफी उम्मीद है क्रिकेट प्रेमियों को। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इसलिए वे घरों में बैठकर मैच देखने के बजाय बड़े पर्दे पर दोस्तों और शहर के लोगों के साथ मिलकर इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। पूरे दुर्ग-भिलाई में फाइनल मैच को लेकर उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button