Uncategorized

CG में धर्मांतरण को लेकर मारपीट, घर में तोड़फोड़,पीड़ित पक्ष बोला- पुलिस के ही सामने पीड़ित की पिटाई का आरोप 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मोहितराम खांडे अपने परिवार कुंदरा पारा में रहते है। पास में ही तोमन खांडे रहता है, जो डायल-112 के पायलट हैं। मोहितराम और तोमन आपस में रिश्तेदार भीं है। लेकिन तोमन ईसाई धर्म को मानता है। आरोप है कि तोमन खांडे मोहितराम के परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने दबाव बना रहा था।

विरोध करने पर उसने बाहर से गुंडे बुलाकर परिवार के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। जबकि तोमन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले करीब 12 दिनों से डर के कारण अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पीड़ित थाने आए थे, लेकिन उस समय धर्मांतरण की कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्होंने जमीन विवाद होने की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है।

दरअसल, तोमन खांडे कुंदरा पारा में रहता है। वह पिछले 10-12 सालों से ईसाई धर्म को मान रहा है। मोहल्ले में ही रिश्तेदार मोहितराम खांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि तोमन मोहितराम के परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

तोमन पुलिस का डर दिखाकर धमकाता है और कहता है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मोहितराम के अनुसार, तोमन खांडे के घर में हर रविवार पादरी को बुलाकर धर्म प्रचार किया जाता है और आसपास के लोगों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है।

इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट और धमकी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत थाने में की जा चुकी है।

पीड़ित का दावा- घटना का वीडियो मौजूद

पीड़ित पक्ष का कहना है कि 15 फरवरी को तोमन अपने साथियों के साथ पहली बार धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने पहुंचा था। जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और बात मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गई। पीड़ितों का दावा है कि उस दिन की घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।

आरोप है कि होली के दिन भी धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाया बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, शुक्रवार को पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आरोपों को बेबुनियाद बताया

तोमन खांडे ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि जमीन से जुड़े पुराने विवाद के चलते मोहितराम खांडे और उनके परिजनों ने ही उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि उनके घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। नगदी और जेवर भी गायब हो गए, जिससे उन्हें करीब 80 से 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button