Uncategorized

दुर्ग जिले में अफीम की खेती, मामले में भाजपा नेता सस्पेंड:भूपेश बघेल बोले- 100 एकड़ जमीन पर कब्जा, विनायक का सांसद-विधायक, कलेक्टर संग उठना-बैठना,

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की भूमि भी शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है जिसके चलते प्रशासन की कार्रवाई नहीं होती। बघेल ने आगे कहा कि पहले नशा पंजाब और अन्य राज्यों से सप्लाई होता था, लेकिन अब दुर्ग जिले में ही अफीम की खेती शुरू हो गई है और इसकी नेटवर्क कितनी फैली है, इसकी जांच होनी चाहिए है।

भूपेश बघेल ने ये बातें समोदा गांव के खेत में पहुंचकर कही। इस दौरान वहां भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी खेत में पहुंच गए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो झूमाझटकी हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बता दें कि पुलिस को अफीम की सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को खेत में रेड की गई, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे मिले हैं। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी।

इस पर भाजपा नेता विनायक का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी।

भाजपा नेताओं के साथ विनायक ताम्रकर की फोटो।

Related Articles

Back to top button