Uncategorized

भिलाई में तलवार के साथ एक आरोपी पकड़ाया   आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 28.02.2026 को थाना सुपेला को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लक्ष्मी नगर गली के पास, सुपेला में हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति दाहिने हाथ में धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आम जनता में भय उत्पन्न कर रहा था।

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश चौहान उर्फ झटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट के पीछे, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।

आरोपी के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 327/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

होली पर्व के दृष्टिगत थाना सुपेला क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी की कार्यवाही की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

आरोपी का नाम :

1. आकाश चौहान उर्फ झटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट के पीछे, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग

 

 

1. एक धारदार हथियार

 

Related Articles

Back to top button