Uncategorized

दुर्ग भिलाई में होली त्यौहार पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,धारदार हथियार के साथ दो आरोपी पकड़ाए ▪️ आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त ▪️ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 28.02.2026 को थाना छावनी पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग, अपराध विवेचना एवं अभियान कार्यवाही के दौरान पावर हाउस चौक क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सी-मार्ट के पास धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस देकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

एक व्यक्ति को मौके पर धारदार हथियार सहित पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम प्रवीण कुमार तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी शारदा पारा, कैलाश चौक, भोला किराना दुकान के पास, मिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया।

आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार (कुल लंबाई लगभग 13 इंच, फल लंबाई 08 इंच, मुठ 05 इंच) जप्त किया गया। आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया, परंतु वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ती कार्यवाही की गई।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी का नाम :

1. प्रवीण कुमार तिवारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी शारदा पारा, कैलाश चौक, भोला किराना दुकान के पास, मिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button