Uncategorized

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में    बहन की शादी की तैयारी में जुटे भाई की मौत:एक दिन बाद होनी बहन की शादी, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

    

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ग्राम बरहापुर निवासी दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू बाल कटाने के लिए धमधा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बता दें कि एक दिन बाद बहन की शादी होनी थी, जिसकी तैयारियों में भाई लगे हुए थे।

सड़क हादसे में एक भाई की हो गई मौत।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटे भाई रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़े भाई जगन्नाथ साहू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घर में चल रही बहन की शादी की तैयारियां जानकारी के मुताबिक घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। दोनों भाई अपनी बहन की शादी की तैयारियों में लगे थे। घर में बारात आने की तैयारियों के बीच खुशियों का माहौल था, लेकिन इस दुर्घटना से पूरे परिवार मातम पसर गया है।

गांव में सामूहिक विवाह का था आयोजन जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को बरहापुर गांव में साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी में बहन की भी शादी होनी थी। ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में उत्सव की तैयारी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button