Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 2 डिग्री बढ़ा तापमा रायपुर सबसे गर्म, पारा 32°C के पार, अंबिकापुर सबसे ठंडा, अगले 7 दिन तक मौसम में बदलाव के संकेत नहीं

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। ठंड का असर भी कम होता दिखाई पड़ रहा है। इस समय दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। वहीं पिछले 4-5 दिनों के भीतर राज्य के औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज महाशिवरात्रि पर भी मौसम साफ बना रहेगा।

राज्यभर में बारिश के आंकड़े शून्य रहे। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में दिन का तापमान सामान्य से करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ गई है। फिलहाल, कोई सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है।

हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button