Uncategorized

दुर्ग भिलाई में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को पुलिस ने घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया  ▪️ 13 एवं 14 फरवरी को कुल 129 स्थायी (बेमियादी) वारंट तामील ▪️ 13 एवं 14 फरवरी को कुल 93  ▪️ वारंटियों को गिरफ्तार कर का दुर्ग पुलिस न्यायालय में पेश किया 

By Dinesh chourasiya

 

 

दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 13.02.2026 से प्रारंभ विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में लंबित स्थायी (बेमियादी) एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु व्यापक कांबिंग गश्त एवं पतासाजी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 13.02.2026 को 32 स्थायी एवं 46 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 14.02.2026 को 97 स्थायी (बेमियादी) एवं 47 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

दोनों दिवसों की संयुक्त कार्यवाही में कुल 129 स्थायी (बेमियादी) एवं 93 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पूर्व दिवस में 16 ऐसे वारंटियों, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके संबंध में भी नियमानुसार वारंट तामीली की कार्यवाही पूर्ण की गई।

Related Articles

Back to top button