Uncategorized

भिलाई में 21 लोग को  जुआ खेलते पुलिस की टीम ने दबोचा   21 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.91 लाख नगद, 25 मोबाइल जब्त

By Dinesh chourasiya

 

 

 

दिनांक 24.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवई नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ट्रेलोडीह में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान मौके से कुल 21 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹1,91,000/- नगद, 25 नग मोबाइल फोन, 07 ताश की गड्डियां एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।
जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹09,66,000/- है।

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध पंजाब जुआ अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 गिरफ्तार आरोपीगण के नाम :

1. सुखदेव जंघे – दुर्ग

2. कमलेश्वर सिंह – सरखुर्द

3. धनराज देवदास – दुर्ग

4. प्रशांत वर्मा – नेवई नगर

5. नयन साहू – दुर्ग

6. संतोष सेन – राजपुर

7. चेतन गोडवानी – नागपुर

8. धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा – नागपुर

9. संतोष शुक्ला – दुर्ग

10. मोहित वर्मा – वैशाली नगर

11. चेतन शर्मा – दुर्ग

12. प्रवीन सिंह – रायपुर

13. दुर्गेश केशव – जामुल

14. दुर्ग कुमार सोनी – कोहका

15. बिंदेश सोनी – दुर्ग

16. मोहित जायसवाल – जामुल

17. विक्की साहू – नेवई नगर

18. प्रकाश गोडवानी – नागपुर

19. प्रशांत तिलकर – जामुल

20. हिमांशु निहाल – कोहका

21. सचिन देवांगन – बोरई

 

 

Related Articles

Back to top button