Uncategorized

भिलाई में MISS YOU PAPA आज आपकी याद आ रही’:स्टेटस लगाने के 21 घंटे बाद बेटे की सड़क हादसे में मौत, खंभे से टकराई कार 1 की मौत तीन घायल 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। 13 जनवरी की रात प्रवीण कुमार (26 साल) कार में अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, तभी तिवारी पेट्रोल पंप के सामने उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीण की जान चली गई वहीं, अन्य 3 दोस्त गंभीर घायल है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। प्रवीण ने एक्सीडेंट से पहले अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था।

स्टेटस में उसने लिखा था कि मिस यू पापा- बहुत याद आ रही है आज आपकी, आ कर मुझे भी अपने साथ ले जाओ ना, पापा बहुत वक्त हुआ आपसे बात किए हुए। इस स्टेटस का डाले 21 घंटे भी नहीं हुए थे कि प्रवीण की सड़क हादसे में मौत हो गई।

1 ही बार पलटी थी कार

जानकारी की मुताबिक, प्रवीण कुमार सुपेला का रहने वाला था। अपने तीन दोस्तों के साथ कार से कंचादूर अपने दोस्त प्रशांत मांडले को घर छोड़ने जा रहा था। कार में कुल चार लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

13 जनवरी की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच तिवारी पेट्रोल पंप के सामने हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार टक्कर के बाद 1 ही बार पलटी थी, कार के सारे एयर बैग भी खुले। लेकिन प्रवीण के सिर पर गंभीर चोट पहुंची जिससे उसने दम तोड़ दिया।

3 महीने पहले ही प्रवीण के पिता की हुई मौत

मृतक प्रवीण के परिवार के लिए यह हादसा दोहरी त्रासदी बनकर आया है। परिजनों ने बताया कि करीब 3 महीने पहले ही किसी बीमारी से प्रवीण के पिता का निधन हुआ था। पिता के निधन से वह पहले ही मानसिक रूप से टूट चुका था।

परिजनों के अनुसार हादसे से कुछ घंटे पहले प्रवीण ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लिखा था सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

स्टेटस लगाए 21 घंटे का वक्त बीता था और प्रवीण की सड़क हादसे में जान चली गई।

खंभे से टकराकर पलट गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

प्रवीण की मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

तेज रफ्तार की वजह से हादसे की आशंका

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे की सही जानकारी मिल सके।

इस हादसे के बाद सुबह से ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button