दुर्ग के ऑटो दुकान में 40 हजार की चोरी कूलर के सहारे चढ़ा चोर, CCTV का केबल काटा, एक कैमरे में वारदात रिकॉर्ड
दुर्ग शहर के एक ऑटो दुकान में चोरी हुई है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुराने बस स्टैंड स्थित मध्यानी ऑटो स्टोर्स में रात यह वारदात हुई। यह दुकान SP ऑफिस से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चोर पीछे दीवार पर लगे कूलर के सहारे दुकान पर चढ़ा था। ने दुकान से नकद मोबाइल समेत 40 हजार की चोरी की है।







बताया जा रहा है चोर ने दुकान में घुसते ही लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दिया था लेकिन एक कैमरे का तार नहीं कट पाया जिसमें घटना रिकॉर्ड हो गई।
35 हजार नकद और एक मोबाइल चुराया
दुकान मालिक मोहित मध्यानी (28) ने बताया कि उन्होंने 15 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद की थी। अगले दिन सुबह 9:15 बजे दुकान खोलने पर काउंटर खुला मिला। काउंटर से लगभग 35,000 रुपए नकद और करीब 5,000 रुपए का सैमसंग मॉडल S-01 अल्ट्रा मोबाइल गायब था।




मोहित के अनुसार, चोर ने दुकान में घुसते ही लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दी थी। हालांकि, एक कैमरा चालू रह गया, जिसमें चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई।

डक्ट कूलर के सहारे ऊपर चढ़ा चोर
फुटेज में दिखा कि 20-21 साल का एक युवक रात 11:44 बजे दुकान के पीछे वाली गली से बाइक से पहुंचा। वह दीवार पर लगे डक्ट कूलर के सहारे ऊपर चढ़कर दुकान में दाखिल हुआ। इसके बाद वह सीधे काउंटर तक पहुंचा और नकद व मोबाइल निकालते हुए दिखाई दिया।
चोरी के बाद युवक उसी रास्ते से भागता हुआ भी कैमरे में कैद हुआ है। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग 40,000 रुपए आंकी गई है।
आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया। दुकान मालिक मोहित मध्यानी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 331(4) एवं 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फुटेज साफ है और आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है।
चोरी से पहले रेकी की
पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि युवक के प्रवेश और निकास मार्ग की सटीक जानकारी मिल सके। थाना प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि आरोपी ने पहले से दुकान के पीछे की जगह की रेकी की थी।
संभावना है कि वह इलाके से परिचित हो सकता है।आरोपी की गिरफ्तारी जल्द—पुलिसपुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की बात कही है।




