
By Dinesh chourasiya
दुर्ग पुलिस ने अवैध हथियार चाकू रखने वालों पर कार्यवाही







ऑन-लाईन प्लेटफार्म से अवैध चाकू मंगाने वालों पर लगाई दुर्ग पुलिस ने लगाम
03 आरोपियों के विरुद्ध की गई आर्म्स एक्ट की कार्यवाही*
सोशल मिडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने एकाउन्ट होल्डर पर भी कार्यवाही




सार्वजनिक स्थल पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वाले 9 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
06 सटोरियों को भी किया गया गिरफ्तार*
सटोरियों से 05 मोबाइल, कीपैड एवं नगदी रकम जप्त*
78 लोगों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधक कार्यवाही
जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ऐसे आदतन चाकूबाज गुंडा व निगरानी बदमाश जो ऑनलाइन अमेजॉन फ्लिपकार्ट वह मीशो कंपनी के माध्यम से घातक हथियार मंगाकर अपने साथ *फोटो खींचाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आम जनता को डराया या धमकाया* जा रहा था, जिसमें चौकी *पुलगांव थाना क्षेत्र में 2 एवं मोहन नगर में 01 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर इनके पास से धारदार चाकू* विधिवत बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया में चाकू, तलवार के साथ फोटो अपलोड करने पर *खुर्सीपार में 7 आरोपी शेख अलराज, रवि विश्वकर्मा, अरबाज अली, एस वामसी राव, आसिफ अली, अवनीश, मोहित बंजारे के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक* कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार *उतई में 03 सटोरियों को गिरफ्तार कर 03 मोबाइल एवं नगदी 3300/-रू. कुल 20050/-रुपए* एवं *भिलाई नगर में 03 सटोरियों को ऑनलाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से 02 मोबाईल, की-पैड कुल 15300/- रू. बरामद कर* आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट की कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया ।
*सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर अड्डेबाजी करने वाले 9 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत उतई से 04, सुपेला से 04 एवं पदमनाभपुर से 01 आरोपी* के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त अभियान चलाकर 78 लोगों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है। जिसमे पुरानी भिलाई 10, खुर्सीपार 7, छावनी 4, सुपेला 8 , वैशाली नगर 4, भिलाई नगर 5, नेवई 4, मोहन नगर 4, दुर्ग 6, पद्मनाभपुर 3 सहित अन्य थाना क्षेत्र में कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।




