Uncategorized

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोन्था का असर खत्म, आज से ठंड बढ़ने का अनुमान रात को पारा 2-3 डिग्री तक गिरेगा, अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं

By Dinesh chourasiya

चक्रवात मोंथा के असर के खत्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। कुछेक जगहों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में शुष्क और ठंडी हवा का प्रभाव बढ़ेगा।

इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि समुद्र से आने वाली नम हवा का असर अब खत्म हो रहा है, जबकि उत्तर-पूर्व से शुष्क हवा आने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। आज कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button