Uncategorized

कल एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध:उद्धव बोले- ये देशभक्ति का मजाक, पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी बोलीं- मैच ना देखें

By Dinesh chourasiya

एशिया कप क्रिकेट में रविवार को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका होगा, जब दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी।

मैच पर सियासी रंग भी चढ़ा है। शिवसेना UBT के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो मैच क्यों हो रहा है।

उन्होंने कहा-

QuoteImage

भारतीय सैनिक सीमा पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, ऐसे में क्रिकेट मैच खेलना देशभक्ति का मजाक है। मोदी सरकार ने देशभक्ति को व्यापार बना दिया है।

QuoteImage

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने भी लोगों से मैच का बॉयकाट करने की अपील की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- मेरी आंखों के सामने पति को गोली मार दी थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर में कई जवानों की जान गई। बावजूद इसके मैच कराया जा रहा है।

मुझे लगता है कि BCCI में इमोशंस नहीं हैं। इन सब की शहादत आपके लिए कोई वैल्यू नहीं रखती। शायद इसलिए, क्योंकि उनके घर से कोई नहीं गया।

Related Articles

Back to top button