Uncategorized

रायपुर में बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रो पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के दावे फेल, अपने ही रूल्स नहीं किए फॉलो, बिना रोक-टोक मिल रहा फ्यूल भिलाई में आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों को माला पहनाई।

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानी 1 सितंबर से बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का फैसला पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने लिया था, लेकिन यह नियम पहले ही दिन फेल हो गया। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल दिया जा रहा है।

घड़ी चौक स्थित पंप पर तो लोग जुगाड़ लगाकर पेट्रोल भरवा रहे थे। वहां मौजूद लोगों से हेलमेट लेकर पंप पर दिखाया और फिर पेट्रोल भरवा लिया। कर्मचारी बिना किसी रोक-टोक के सभी को पेट्रोल दे रहे थे। जबकि एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा था कि बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा।

वहीं भिलाई में आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों को माला पहनाई और हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया।

रायपुर में बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों में तेल मिल रहा है। लोग बिना हेलमेट के भी तेल डला रहे हैं।
भिलाई में आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों को माला पहनाई।
भिलाई में आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट न पहनने वालों को माला पहनाई।

 

 

 

विवाद करने वालों की डायल 112 में कर सकते हैं शिकायत

रायपुर में बिना हेलमेट के पेट्रोल भराने के दौरान विवाद करने को लेकर पुलिस करेगा या हंगामा करेगा तो उसके खिलाफ प्रशासन और पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलने पर जो लोग विवाद करेंगे उनसे सीधे पुलिस निपटेगी। पंप वाले इसकी​ शिकायत डायल 112 में कर सकते हैं।

पुलिस से जारी आंकड़ों के मुताबिक हेलमेट नहीं लगाने की वजह से रायपुर में पिछले 7 महीने में 214 लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 150 से ज्यादा को गंभीर चोटें आईं। इसी तरह सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसमें अधिकांश कार ड्राइवर हैं। इन्हीं मौतों की वजह से पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button