Uncategorized

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बिल्डिंग उड़ी:फैक्ट्री मालिक-पत्नी समेत 4 की मौत, पड़ोसियों के घर टूटे; 1KM तक धमाका सुना गया

By Dinesh chourasiya

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं।

डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 2-3 मकान भी टूट गए। इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं।

हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा में हुआ है

धमाके में फैक्ट्री की दीवारें टूटीं। इसके चलते शव दूर जाकर गिरे।

——————————

Related Articles

Back to top button