Uncategorized

बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक BJP कार्यकर्ताओं का बवाल:PM को गाली देने के मामले में नारेबाजी, हंगामा; पटना में धरने पर बैठे सांसद-विधायक

By Dinesh chourasiya fees

दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से PM मोदी को गाली देने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इसे लेकर दूसरे दिन भी बेगूसराय से लेकर लखनऊ तक बीजेपी नेताओं का प्रदर्शन जारी है।

बेगूसराय मे बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर में घुसकर प्रदर्शन किया। वहीं, पटना के गांधी में बीजेपी के सांसद, विधायक समेत कई बड़े नेता मौन धरने पर बैठे हैं।

लखनऊ में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं का बवाल चल रहा है। वे राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए VVIP गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

इधर, पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कई जगहों पर बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल और तेजस्वी पर PM मोदी और उनकी मां का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं इस मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कांग्रेस-राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इस मामले की सुनवाई 11 सितंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button