Uncategorized

भिलाई में चल रही शिवमहापुराण कथा का समापन:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल; प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली

By Dinesh chourasiya

शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। - Dainik Bhaskar

 भिलाई में चल रहे पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा का आज समापन हुआ। जयंती स्टेडियम में आयोजित कथा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कथा सुनकर कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

CM साय ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस महीने में शिव कथा का आयोजन होना अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को सावन की बधाई दी और प्रदेश के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने इस दिव्य आयोजन के लिए आयोजक दया सिंह और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इतने भव्य स्तर पर लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता निश्चित ही अद्भुत और अनुकरणीय है।

भिलाई में चल रही शिव महापुराण कथा का समापन हुआ।

पंडित प्रदीप मिश्रा का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश-विदेश में घूम-घूमकर शिव महापुराण कथा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत कर रहे हैं।

इस दौरान सीएम ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया और भोलेनाथ से राज्य की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और व्यवस्था संचालन सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button