Uncategorized

भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में  गांजा बेचते  दो आरोपी पकड़ाए  अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21.393 किलोग्राम कीमती करीब 2,12,000 रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000 /- रूपये किया गया जप्त।

By Dinesh chourasiya

 

.

भिलाई मे दिनांक 24/07/2025 को मुखबीर से पुलिस को सुचना मिली की सी मार्ट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भिलाई मे दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा  बेच  रहे  है  पुलिस  ने सूचना के अधार रेड कार्यवाही  कर  दो व्यक्ति को  गांजा  बेचते रंगे हाथ दबोचा जिसको नाम पता पूछताछ करने पर अपना (1) मो. कैफ अब्बासी (2) उस्मान कुरैशी बताये जिसके कब्जे से एक खाखी रंग के 04 पैकेट में सेलोटेप से लपेटा नमी एवं बीज युक्त हरीपत्ती दानेदार मादक पदार्थ जैसा गांजा कुल वजनी 21.393 किलोग्राम कीमती करीब 2,12,000/- रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000/- रूपये को छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के पाये जाने से अपराध क्रमांक 391/25 धारा 20(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। ।

नाम आरोपी :- आरोपी (1) मो. कैफ अब्बासी पिता मो.जाहिद उम्र 23 वर्ष पता कस्बा फलौदा दरबार मोहल्ला के पास तहसील मवाना थाना कस्बा फलौदा जिला मेरठ (उ.प्र.)
(2) उस्मान कुरैशी पिता इस्लाम कुरैशी उम्र 22 वर्ष पता कुरैशियान मोहल्ला मरगज मजिस्द के पास बरनवाँ थाना बिनौली जिला बागपथ (उ.प्र.)

जप्त सामग्री एक खाखी रंग के 04 पैकेट में सेलोटेप से लपेटा नमी एवं बीज युक्त हरीपत्ती दानेदार मादक पदार्थ जैसा गांजा कुल वजनी 21.393 किलो ग्राम कीमती करीब 2,12,000/- रूपये एवं बिक्री से नगदी रकम 1,000/- रूपये को छावनी पुलिस द्वारा बरामद की गई ।

Related Articles

Back to top button