छत्तीसगढ़

भिलाई के दो अस्पतालों पर दुर्ग  कलेक्टर की गिरी गाज 30 दिनों के लिए अस्पताल को मंगलवार से किया जाएगा सील , बताई गई यह वजह….

By Dinesh chourasiya

भिलाई।  भिलाई में 2 अस्पताल को कलेक्टर ने सील कर दिया है। बता दे कि नंदिनी रोड का एसएस और पॉवर हाउस का अम्बे अस्पताल मंगलवार से 30 दिन के लिए सील होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सोमवार को दोनों निजी अस्पताल को 14 जून तक बंद करने आदेश जारी कर दिया। OPD और IPD बंद कर दी गई है। अब यहां भर्ती मरीज शिफ्ट होंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

बता दे कि एलोपैथी पद्धति से लाइसेंस प्राप्त इन दोनों अस्पतालों में आयुर्वेदिक डॉक्टर इलाज कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button