Uncategorized

दुर्ग में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को पिकअप ने रौंदा, मौत

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। गया नगर से 5 जुलाई की सुबह रतनचंद संचेती (75 साल) रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे।

तभी पिकअप ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था। गया नगर में उनकी दुकान थी।

दुर्ग के पटेल चौक में पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ छोटा हाथी टाटा एस (CG 07 BQ 3909) को थाने में खड़ा कराया है।अब इस हादसे की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।

रतनचंद संचेती की सड़क हादसे में जान चली गई।
                                      (मृतक)

पहले भी हो चुके है हादसे

ऐसे हादसे अक्सर तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण होते हैं। हाल ही में दुर्ग के सुपेला में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई थी।

Related Articles

Back to top button