
Uncategorized
भिलाई चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यगणों ने दुर्ग/भिलाई मार्केट व्यवस्था हेतु दुर्ग पुलिस से चर्चा की गई आने वाले दिनों में मार्केट व्यवस्था एवं पार्किग व्यवस्था हेतु ट्रैफिक मितान तैनात करने पर विचार
By Dinesh chourasiya
भिलाई मे यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यो के साथ दुर्ग भिलाई के प्रमुख मार्केट में यातायात व्यवस्था एवं पार्किग व्यवस्था पर चर्चा की गयी, चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया की आने वालो दिनों दुर्ग भिलाई के प्रमुख मार्केट में पार्किग व्यवस्था हेतु ट्रेफिक मितान तैनात किया जावे जिससे मार्केट में आने वाले वाहन चालको को निर्धारित पार्किग में वाहन खडा करवाये जिससे मार्केट में लगने वाली जाम से निजात मिलेगी जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई व आने वाले दिनो में ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रेनिंग देकर मितान तैनात करने प्लानिंग कर तैनात करने की बात कही गई।
आज के मीटिंग चैम्बर ऑफ कॉमर्स से अजय भसीन, विकास अग्रवाल, दर्शन, रॉकी अग्रवाल, विनय गोयल, राकेश मल्होत्रा, कोटेश्वर राव, नरेश, उपस्थित रहे।











